Home Rewari News Haryana News: रेवाडी में अंबेडकर और गुरुदेव शोभानाथ महाराज की प्रतिमाओं को...

Haryana News: रेवाडी में अंबेडकर और गुरुदेव शोभानाथ महाराज की प्रतिमाओं को किया खंडित, गांव में तनाव

Haryana News: रेवाडी में अंबेडकर और गुरुदेव शोभानाथ महाराज की प्रतिमाओं को किया खंडित, गांव में तनाव

Haryana News: रेवाड़ी जिले के शहबाजपुर खालसा गांव में शरारती तत्वो ने गुरूवार रात को भीमराव अंबेडकर और गुरुदेव शोभानाथ महाराज की प्रतिमाओं को खंडित कर दिया गया। शुक्रवार सुबह जैस ही लोग उठे तो प्रतिमाए टूटी मिलते पर हंमामा खडा हो गया। प्रतिमाओं के तोडने को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। इसी को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया।Haryana News

 

सरपंच की शिकायत पर मामला दर्ज’ जैसे ही ग्रामीणों को प्रतिमाए तोडने का पता चला तो सरपंच भी मौके पर पहुंचें। गांव के सरपंच मनोज कुमार ने पुलिस को इसकी फोटो व शिकायत भेजी है। मामले को संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से टीमें गठित की गईं।

 

रेवाड़ी: मूर्ति तोडने वालो पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी रेवाड़ी को मिलने पहुंचे ग्रामीण
रेवाड़ी: मूर्ति तोडने वालो पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी रेवाड़ी को मिलने पहुंचे ग्रामीण

ग्रामीणों ने दी चेतावनी: कार्रवाई की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सोंपा गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो शहर में जल्द ही बड़ा आंदोलन होगा। आंदोलन में भीम आर्मी चीफ सांसद चंद्रशेखर आजाद के भी आने की संभावना जताइ गई है।

एक आरोपी को किया काबू: चेतावनी के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि किसी युवक ने नशे में होकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही कसौला थाना पुलिस व सीआइए टी भी पर पहुंची। सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

कार्रवाई करने मांग: रेवाड़ी के सामाजिक संगठनों इस तरह की शरारती हरकते करने वालों पर सख्त कारवाई करने की मांग की ताकि दोबारा वे ऐसी ओच्छी हरकते नही करें। हालांकि पुलिस का दावा की एक युवक को हिरासत में ले लिया है उससे पूछताछ की जा रही है ताकि इस ओच्छी हरकत करने वालों में शामिल अन्य लोगों का भी काबू किया जा सके।

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
Exit mobile version