Haryana news : हरियाणा में सीएम फ्लाइंग की रेड, अवैध रूप से चल रही थी मेडिकल लैब

On: September 11, 2025 12:45 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। भिवानी के गांव मिरान में सीएम फ्लाइंग ने बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे आदर्श लैब कलेक्शन सेंटर पर कार्रवाई की है। मिली जानकारी अनुसार इस सेंटर का स्वास्थ्य विभाग से कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है और यहां पर प्रवीण पुत्र मंगतराम निवासी सिवानी द्वारा गलत तरीके से टेस्ट किए जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने रोहतक और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की। सीएम फ्लाइंग टीम में उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, डॉ. हर्ष एएसएमओ पैथोलाजिस्ट, डॉ. चंद्रशेखर एएसएमओ पैथोलाजिस्ट, अनिल कुमार लैब टेक्नीशियन और थाना तोशाम पुलिस शामिल रही।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने मौके पर जाकर लैब का निरीक्षण किया और सैंपल लेने की प्रक्रिया व दस्तावेजों की जांच की। प्रथम दृष्टया लैब बिना अनुमति और नियमों के विपरीत संचालित पाई गई। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बताया कि अवैध लैब चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि ग्रामीणों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो सके। पुलिस ने भी इस मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।Haryana news

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now