Rewari Accident: बावल में पिकअप चालक ने बाइक सवार को कुचला

On: May 6, 2024 12:59 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: कस्ब बावल के स्थित टीकला मोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक को सवार को (Accident News) कूचल दिया। हादसे के बाद वह वाहन सहित फरार हो गया।

बावल के मोहल्ला धोबीघाट निवासी अक्षय अपने दोस्त हरिओम (30) के साथ रात करीब 11 बजे बाइक पर गांव प्राणपुरा में किसी दोस्त से मिलने के लिए जा रहे थे। रास्ते में टीकला मोड के पास सड़क किनारे बाइक रोक कर दोनों बात कर रहे थे। उसी समय तभी सामने से एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी। जिससे दोनो घायल हो गए।

सूचना पाकर पुलिस भी मौक पर पहुंची दोनों घायलों को पहले (bawal News)  बावल और फिर रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां हरिओम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बावल थाना पुलिस ने फरार आरोपी चालक के खिलाफ (FIR) केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now