Haryana News: हरियाणा में अनिल विज ने XEN को किया सस्पेंड, शॉर्ट्स पहनकर क्लब में पहुंचे थे अधिकारी

On: July 1, 2025 1:53 PM
Follow Us:
Anil Vij suspended XEN in Haryana, the officer had reached the club wearing shorts

Haryana News: हरियाणा में सैनी सरकार और सैनी सरकार के मंत्री एक्शन मोड में है। जहां भी अधिकारियों की लापरवाही नजर आती है। तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। इसी बीच आज यानी मंगलवार को बिजली मंत्री अनिल विज ने अंबाला में बिजली निगम के एक्सईएन (XEN) हरीश गोयल को निलंबित कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सईएन हरीश गोयल पर आरोप है कि वे सोमवार रात को फीनिक्स क्लब में निक्कर (शॉर्ट्स) पहनकर गए थे। जब क्लब के स्टाफ ने इस बात पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने क्लब का बिजली कनेक्शन कटवा दिया था। मंगलवार सुबह क्लब के स्टाफ ने मंत्री अनिल विज से संपर्क किया था। उन्होंने अधिकारी की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी दी थी। अनिल विज ने मामले की जानकारी जुटाने के बाद एक्सईएन हरीश गोयल को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए है। हालांकि, एक्सईएन के सस्पेंशन का आधिकारिक पत्र अभी तक नहीं मिल सकता है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now