Haryana News: हरियाणा पुलिस की एक बार फिर किरकरी हो गई है। स्पेशल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट रोहतक टीम की कस्टडी से एक मुलजिम फरार हो गया। मुजरिम के फरार होने से पुरे महकमे में अफरा तफरी मच गई है। रोहतक पुलिस टीम ने काफी देर तक आसपास के खेतों और इलाके में सर्च किया, लेकिन आरोपित का कोई सुराग नहीं मिला।Haryana News
हरियाणा स्पेशल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट रोहतक में तैनात एसआइ जयबीर सिंह ने सोमराज उर्फ सोमा को एनडीपीएस एक्ट में पलवल के सदर थाने में दर्ज केस में 14 नवंबर को गिरफ्तार किया था। 15 नवंबर को इलाका मजिस्ट्रेट पलवल से आरोपित का 4 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था।Haryana News
राजस्थान ले जाते समय खेला खेल: रोहतक पुलिस टीम आरोपी को राजस्थान में उसके साथियों के ठिकानों पर रेड करने के लिए लेकर रही थी। पुलिस टीम में एएसआइ देवेंद्र, एएसआइ दीपक, हवलदार रवि चंद, सिपाही मनजीत और ड्राइवर हवलदार पुनीत शामिल थे। सभी एक ही पुलिस की गाडी में सवार थे।Haryana News
पुलिस ने बताया कि सुनारिया पुल के पास आरोपित सोमराज ने उल्टी आने और पेशाब करने की बात कहकर गाड़ी रुकवाई। पुलिस कर्मचारियों ने आरोपित को सड़क किनारे उतरकर पेशाब करने लगा। आरोपित ने झाड़ियों की ओट और अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में छलांग लगाई और फरार हो गया। पुलिस टीम ने काफी देर तक आसपास के खेतों और इलाके में सर्च किया, लेकिन आरोपित का कोई सुराग नहीं मिला।

















