Haryana News: हरियाणा में महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा, सीएम सैनी ने दो डिजिटल पोर्टल लॉन्च कर खोले कमाई के नए दरवाज़े

On: November 24, 2025 11:09 AM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा, सीएम सैनी ने दो डिजिटल पोर्टल लॉन्च कर खोले कमाई के नए दरवाज़े

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने रविवार को दो महत्वपूर्ण डिजिटल पोर्टल लॉन्च किए। इनमें ‘स्वप्ना डिजिटल ग्राम ई-बाजार पोर्टल’ और ‘सांझा बाजार सेल्स पोर्टल’ शामिल हैं। इन पोर्टलों का उद्देश्य महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। इससे महिलाएं अब अपने घर में बने उत्पादों को आसानी से बड़े बाजार तक पहुंचा सकेंगी।

सीएम सैनी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए बताया कि ये दोनों पोर्टल महिलाओं के उत्पादों को वैश्विक स्तर तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि “आज ‘स्वप्ना डिजिटल ग्राम बाजार पोर्टल’ और ‘सांझा बाजार सेल्स पोर्टल’ लॉन्च किया। ये हमारी बहनों के बनाए उत्पादों को विदेशों तक पहुंचाने का काम करेंगे।” यह बात साफ दिखाती है कि सरकार का फोकस महिला उद्यमियों को आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से जोड़ना है।

सांझा बाजार’ को फिलहाल 8 जिलों में शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों को स्थानीय स्तर पर बेचने का सुनहरा मौका मिलेगा। गांव में ही तैयार किए गए सामान को अब किसी बड़े बाजार तक पहुंचाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि स्थानीय बिक्री बिंदुओं पर ही इन्हें प्रदर्शित और बेचा जा सकेगा। इससे महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

वहीं ‘स्वप्ना डिजिटल ग्राम ई-बाजार पोर्टल’ ऑनलाइन बिक्री पर फोकस करता है। इस पोर्टल की मदद से महिलाएं हस्तशिल्प जैविक खाद्य उत्पाद घर में बने सामान और पारंपरिक वस्तुओं को पूरे देश में ऑनलाइन बेच सकेंगी। इससे उन्हें अपने कौशल और मेहनत का सही मूल्य मिलेगा। साथ ही यह पोर्टल डिजिटल इंडिया अभियान को भी मजबूत करेगा क्योंकि इससे ग्रामीण महिलाओं को डिजिटल तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now