Haryana News: हरियाणा के 3 श्रद्धालुओं की UP में मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार

On: March 21, 2026 11:06 PM
Follow Us:
Haryana News: 3 devotees from Haryana died in UP, car collided with tractor-trolley

 

Haryana News: हरियाणा के करनाल के 3 श्रद्धालुओं की यूपी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। ये सभ लोग कांवड़ यात्रा में शिविर लगाने के बाद गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे।

सभी 8 श्रद्धालु ईको कार में सवार थे। यूपी के सहारनपुर में पहुंचते ही उनकी सड़क किनारे खड़ी खाद से भरी ट्रैक्टर -ट्रॉली से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था की 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची सुहारनपुर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एक को चंडीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 4 अन्य घायलों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराय गया।

यूपी पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्मार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now