Home Haryana News Haryana Infrastructure News: अब नहीं लगेगा घंटों जाम! गुरुग्राम में बनेगा हाईटेक फ्लाईओवर

Haryana Infrastructure News: अब नहीं लगेगा घंटों जाम! गुरुग्राम में बनेगा हाईटेक फ्लाईओवर

Haryana Infrastructure News:  गुरुग्राम शहर को जाम की समस्या से मुक्ति मिलने वाली है। जिले में नया हाईटेक फ्लाईओवर बनने वाला है जो जाम की समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर देगा। JMDA के द्वारा गुरुग्राम के सेक्टर 45 46,51 और 52 के जंक्शन पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस नई परियोजना से ट्रैफिक की समस्या तो खत्म होगी ही साथ ही साथ रोजाना सफर करने वाले लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा।

आपको बता दे की तेजी से शहरी विकास और बढ़ते यातायात के दबाव के वजह से यहां काफी ट्रैफिक देखने को मिलता है जिसके वजह से स्थानीय लोगो के साथ-साथ सफर करने वाले लोगों को भी समस्या होती है।

कम होगी यातायात की दबाव

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कर्मचारी अधिकारी पीसी मीणा ने जानकारी दिया कि गुरुग्राम में तेजी से शहरी विकास हो रहा है जिसके वजह से यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है। हालांकि अब अंबेडकर चौक पर नया फ्लाईओवर बनने से सफर आसान होगा और ट्रैफिक की समस्या भी खत्म होगी।

हाईटेक होगा यहां बनने वाला फ्लाइओवर (Haryana Infrastructure News)

इस परियोजना के अंतर्गत RD सिटी से सोहना रोड तक 900 मीटर लंबा और फोरलेन का फ्लावर बनेगा। डिस्प्ले ओवर के बनने से यातायात व्यवस्था अच्छी हो जाएगी। आसपास के लोगों को सफर में भी आसानी होगी। स्थानीय लोगों के लिए यहां पर फोरलेन की सर्विस रोड भी बनाई जा रही है।

जल निकासी के लिए ड्रेनेज की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही साथ यहां पर क्रैश बैरियर संकेतक बोर्ड सड़क चिन्ह आदि व्यवस्थाएं भी की जाएगी। इन सभी कार्यों के होने से लोगों को सफर में आसानी होगी।

2 साल में बन जाएगा हाईटेक फ्लावर

32 करोड़ की लागत से इस हाईटेक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है जो की 2 साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा इसके बनने से सफर आसान होगा और जाम की समस्या खत्म होगी।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version