Haryana: रेवाड़ी के इस गांव में 10 बजते ही होती है पत्थरों की बरसात, बावल थाने पहुंचा मामला

On: March 6, 2025 12:58 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी के नैचाना गांव में एक अजीब मामला सामने आया हैं। जैसे ही रात के दस बजते है तो घरों में पत्थर बाजी शुरू हो जाती है। लगातार फैंके जा रहे पत्थरों से लोगों में भय बना हुआ है। परेशान होकर ग्रामीण बावल थानाधिकारी से मिले है तथा पत्थर फैकने वालों को पकडवाने की मांग की हैं।

बता दे नैचाना के ग्रमाीणो ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से घरों की छतों पर पत्थर बरस रहे हैं। पत्थर बाजी के कारण कालोनी के लोग परेशान है। नैचाना गांव में BPL कालोनी निवासी सुरेश अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों पर रात के समय पत्थर फैंके जा रहे है।

ग्रामीण ने बताया कि पत्थर लगने के कारण टीन शैड, सीसे भी टूट गए हैं। गनीमत यही है पत्थरो से कोई घायल नहीं हुआ हैं। कई पत्थरों से पशुओ को भी चोटे लगी है। Haryana

नैचाना के हरपाल जांगिड़ ने बताया कि लोग रात के गांव की गलियों में पहरा देने लगे हैं। रात को जब वे पहरा देते हैं तो पत्थरबाजी नहीं होती लेकिन वे जैसे ही सोने के लिए चले जाते हैं तो पत्थर बरसने शुरू हो जाते हैं।Haryana

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now