Haryana: हरियाणा सरकार ने इन चार गावों के बदले नाम, 12 वर्षीय छात्रा ने PM मोदी को लिखा था पत्र

On: June 6, 2025 7:04 AM
Follow Us:
Haryana

Haryana: हरियाणा सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार गांवों के नाम बदलकर उनको नई पहचान दी है। पुराने असहज नामों के चलते लोग अपने गांव का नाम बताने में हिचकिचाते थे। लेकिन अब ग्रामीण गर्व से अपनी पहचान बता सकेंगे। बता दें कि सोनीपत के गांव धनाना अलादादपुर का नया नाम अब शिवनगरी और मोहम्दाबाद का नाम प्रेमसुख नगर होगा। इसी तरह यमुनानगर के बिलासपुर का नाम बदलकर व्यासपुर और भिवानी के दुर्जनपुर गांव का नाम बदलकर सज्जनपुर कर दिया गया है।

प्रदेश सरकार ने चारों गांवों का नाम बदलने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही अब यह गांव दस्तावेजों में नए नाम से दर्ज होंगे।

प्रदेश में विचित्र और अपमानजनक गांवों के नाम बदलने का काम पहली बार वर्ष 2015 में शुरू हुआ था, जब फतेहाबाद जिले की एक 12 वर्षीय छात्रा हरप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि उनके गांव का नाम गंदा है। कहीं पर भी यह नाम बताने में उन्हें शर्म आती है। जिसके बाद सरकार ने यह एक्शन लिया हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now