Haryana Family ID: हरियाणा में अब इन लोगों की नहीं बनेगी नई फैमिली आईडी! जानिए क्यों

On: June 25, 2025 7:49 PM
Follow Us:
Haryana news: हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई! 70 हजार BPL कार्ड रद्द, जानिए क्या है वजह

हरियाणा में फैमिली आईडी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट जारी हुआ है। सरकार ने नई फैमिली आईडी बनाने के लिए नए नियम जारी किए हैं। अगर आप नई फैमिली आईडी बनवाना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि आपके आधार कार्ड में पता हरियाणा का होना चाहिए वरना आप फैमिली आईडी के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे।

इसके साथ ही आपको जन्म प्रमाण पत्र, एसएलसी, वोटर कार्ड और डीएमसी में से किसी एक को प्रमाण के तौर पर पता करना होगा, तभी आप अपना परिवार पहचान पत्र बनवा सकते हैं। फैमिली आईडी कैसे बनवाई जाए, इसकी व्यवस्था नागरिक संसाधन सूचना विभाग करता है

फैमिली आईडी में पूरी जानकारी आधार कार्ड के जरिए ही ली जाएगी, इनमें नाम, पता आधार कार्ड से ही जोड़ा जाता है। अगर आपके आधार कार्ड में पता हरियाणा का नहीं है तो आप यहां फैमिली आईडी नहीं बनवा सकते। इसके लिए सबसे पहले आपको राज्य का पता अपडेट करवाना होगा।

हरियाणा के जिस भी जिले में आप काम करते हैं और अगर आप वहां की सरकारी सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आधार कार्ड में पता अपडेट कराना होगा। कुछ समय पहले फैमिली आईडी में दो नए विकल्प जोड़े गए थे, समय-समय पर फैमिली आईडी में जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। सबसे पहले आप आधार कार्ड में स्थानीय पता अपडेट कराएंगे, उसके बाद ही आप परिवार पहचान पत्र बनवा पाएंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now