रेवाड़ी: एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने 23 अगस्त को शहर के मोहल्ला भजन का बाग में हुए जानलेवा हमले के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।Haryana crime
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी हिमांशु उर्फ लाला और मोहल्ला खासापुरा निवासी सूजल के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।Haryana crime
ऐसे हुआ था हमला
मोहल्ला भजन का बाग निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 23 अगस्त की दोपहर करीब 3:30 बजे उनका बेटा रोहित उर्फ कालिया घर का कूलर ठीक करवाकर लौट रहा था। तभी तीन युवक उसका पीछा करते हुए घर तक आ गए। रोहित ने शोर मचाया कि कुछ युवक उस पर गोली चला रहे हैं। इस दौरान दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और रोहित किसी तरह घर के अंदर घुस गया। तभी एक आरोपी ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे गोली उसकी पीठ में लग गई। गंभीर हालत में रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस जांच और खुलासा
वारदात की जांच में सामने आया कि आरोपी दीपांशु उर्फ यशु (पहले ही गिरफ्तार) ने पूछताछ में बताया था कि सुजल और हिमांशु ने उसे बुलाकर रोहित पर नजर रखने को कहा था। पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने स्कूटी पर पहुंचकर रोहित का पीछा किया और हमला किया।
सीआईए रेवाड़ी ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हिमांशु उर्फ लाला और सूजल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात से जुड़े अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।Haryana crime

















