Haryana Crime: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाला पजांब से काबू

On: December 30, 2025 2:29 PM
Follow Us:
Haryana Crime: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाला पजांब से काबू

Haryana Crime: रेवाड़ी: हरियाणा के ​जिला रेवाड़ी की साइबर पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गांव टिंट निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर लगभग 4.35 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में संलिप्त एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पंजाब के जिला एसबीएस नगर के नवां शहर बक्करखाना रोड निवासी राजकुमार के रूप में हुई है।Haryana Crime

जानिए कैसे की थी ठगी: बता दे रेवाड़ी जिले के गांव टींट निवासी सत्यवीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत जुलाई माह में उसके व्हाट्स एप पर एक मैसेज आया था। मैसेज में अपना नाम अन्यना मेहता बताने वाली महिला ने उससे एमयूएफएसएल मैक्स नाम की एपीके फाइल इंस्टाल कराई थी। उसे एप के जरिए ट्रेडिंग करते हुए शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर मोटा प्रोफिट मिलने का लालच दिया गया।

इतने पैसे किए ट्रासंफर: बता दे युवक ने 27 जुलाई को एप के जरिए 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। एपीके फाइल पर उसका बैलेंस अपडेट होता रहा। उसके खाते में मोटा प्रोफिट दिखाया गया। उसके बाद उसने कई ट्रांजेक्शन करते हुए कुल 4 लाख 35 हजार 250/- रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में एपीके फाइल बंद हो गई। फाइल बंद होने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

प्रोडक्शन वारंट पर लिया: पुलिस ने सोमवार को इस मामले में पंजाब के जिला एसबीएस नगर के नवां शहर बक्करखाना रोड निवासी राजकुमार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now