Haryana: पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी और फिल्म अभिनेताराज बब्बर पहुंचे मेवात, स्वागत देख हुए गदगद

On: May 10, 2024 7:16 AM
Follow Us:

Haryana : हरियाणा में 25 मई को लोकसभा के चुनाव है। लोकसभा क्षेत्र से Congress candidate and film actor Raj Babbar   कांग्रेस प्रत्याशी और फिल्म अभिनेता राज बब्बर पहली बार नूंह पहुंचे। राज बब्बर सबसे पहले रोजकामेव पहुचते ही पुष्प वर्षा की। भव्य स्वागत देखकर राजबब्बर गदगद हो गए।

 

राव इंद्रजीत पर कसा तंज: संबोधित करते हुए राज बब्बर  Congress candidate and film actor Raj Babbar ने कहा कि गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में करीब 20 साल से राज कर रहे राव इंद्रजीत सिंह केवल झूठ बोलते है। राव इंद्रजीत सिंह कहते हैं कि उन्हें मेवात की वोट नहीं चाहिए वो गुरुग्राम और रेवाड़ी से जीत रहे है।

 

अगर मेवात उन्हें वोट देगी तो वह गुरुग्राम और बादशाहपुर सहित अन्य जगह विकास किया तो मैं यहां भी करुंगा। उन्होंने कहा कि मैं मेवात में 6 दिन देरी से आया हूं, क्योंकि मैं गुरुग्राम और बादशाहपुर का विकास देख रहा था।

Congress candidate and film actor Raj Babbar राज बब्बर ने कहा कि कोरोना के समय जब लोग अपने मदद मांगने भाजपा के मंत्री के पास रेवाड़ी जाते थे, तो वह गुरुग्राम होते थे, जब गुरुग्राम जाते जब वह दिल्ली बोलते थे। ऐसे चक्कर लगाकर अंत में मरीज मर जाता था।

 

बच्चो ने बताया कि उन्हें नहीं पता हमारा सांसद कौन है: आज तक 18 से 20 वर्ष के बच्चों को यह नहीं पता की उनका सांसद कोन है और क्या नाम है। यहां के सांसद कभी किसी के दुख सुख में शामिल होने नहीं आए।

raj babar capt ajayराव इंद्रजीत को बताया घमंडी: कांग्रेस नेता राज बब्बर भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि वो कहते हैं कि आप वोट दे देंगे तो अच्छा है। नहीं तो मैं चुनाव जीत ही जाऊंगा। उनका यह गुरुर, घमंड जमीन पर रहने वाले किसी बाशिंदे को शोभा नहीं देता।

उन्होंने कहा कि ऐसा राजा क्या काम का जो प्रजा के काम न आए। उन्होंने कहा कि अब राजाओं के राज खत्म हो चुके है,अब जमाना प्रजा का है।

उन्होंने कहा कि मैं आपके बीच में आया हूं। कोई नहीं कह सकता कि यह मुसलमान की जमीन है या हिंदुओं की जमीन है। यह जमीन यहां पर रहने वाले सभी समुदाय के लोगों की है। यहां रहने वाले सभी मेवाती कहलाएंगे।

बुलडोजर से हुई पुष्प वर्षा: राज बब्बर के Congress candidate and film actor Raj Babbar रोड़ शो के दौरान जगह–जगह कार्यकर्ताओं द्वारा उनके ऊपर बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई। वहीं लोगों के हुजूम को देखकर राज बब्बर गदगद नजर आए।

जिसके बाद राज बब्बर नूंह कांग्रेस कार्यालय, विधायक मामन खान के गांव भदास, बडकली चौक और पुन्हाना से विधायक मोहम्मद इलियास खान के निवास स्थान पर पहुंचे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now