Home Haryana News Haryana Breaking News: 2 महीने तक बंद रहेगी यह सड़क,ट्रैफिक एडवाइजरी जारी,...

Haryana Breaking News: 2 महीने तक बंद रहेगी यह सड़क,ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, देखें

Gurugram route divert

Haryana Breaking News: गुरुग्राम यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के ट्रैफिक पुलिस के द्वारा 2 महीने के लिए गुड़गांव की सेक्टर 99A, मानेसर की दो मुख्य सड़कों को बंद कर दिया गया है। इन दोनों सड़कों का निर्माण कार्य होना है जिसकी वजह से ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा एडवाइजरी जारी किया गया है कि लोग वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करें।

ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके कहा है कि सेक्टर 99A, मानेसर में PHC गढ़ी से GMDA रोड (Pareena Coban Residency के पास) तक सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा जिसके वजह से यातायात कई दिनों तक प्रभावित रहेगा। यह कार्य 2 महीने तक चल सकता है क्योंकि इस दो चरणों में पूरा किया जाएगा।

सामने जानकारी के अनुसार पहले चरण में PHC गढ़ी से MR गार्डन तक का कार्य 1 मई से 30 मई तक किया जाएगा। कार्य के दौरान गाड़ी से बसई तक जाने वाली गाड़ियों को गोपालपुर के रूट पर डायवर्ट कर दिया जाएगा वहीं दूसरे चरण में MR गार्डन से Pareena Coban Residency (GMDA रोड के पास) तक का कार्य 1 जून से 30 जून तक प्रस्तावित है।

इस दौरान भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है ऐसे में अगर आपको यात्रा करना है तो आपको वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आप वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करें क्योंकि यह सभी कार्य पूरा होने में 2 महीने का समय लग सकता है ऐसे में दो महीने तक गाड़ी चालकों की परेशानी हो सकती है।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version