Haryana: लेफ्टिनेंट के बाद पुलिस महानिदेशक बने अजीत सिंह भाटोटिया, राजनीति में बदली तीन पार्टी, मगर नहीं मिली उडान

On: April 2, 2024 7:04 AM
Follow Us:

Haryana : हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) अजीत सिंह भाटोटिया किसी परिचय के मोहताज नहीं है। 1971 में पश्चिमी सेक्टर में पाकिस्तान के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाई। 1971 के बाद उन्हें मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवधि के दौरान उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा दी और IPS के लिए चुने गए। जुलाई 1973 में पुलिस सेवा में शामिल हो गए। हालांकि, गजटेड ऑफिसर होने के चलते उन्हें 1968 बैच का अधिकारी माना गया।

 

डूंगरवास में किया अंतिम संस्कार

पुलिस महानिदेशक (DGP) अजीत सिंह भाटोटिया का रविवार को निधन हो गया। सोवार को राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव डूंगरवास में अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूर्व DGP काफी समय से गुरुग्राम में रहने के साथ ही अस्वस्थ चल रहे थे।

ajit

1968 बैच के IPS अजीत सिंह भाटोटिया अहीरवाल इलाके के पहले IPS अधिकारी थे। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की सरकार में वह पुलिस महानिदेशक रहे। इसके अलावा, वे महानिदेशक जेल सहित विभिन्न जिलों में IG, SP के पदों पर रहे हैं।

2005 में हुए थे पुलि से रिटायर: उन्हें 1999 में हरियाणा DGP के रूप में पदोन्नत किया गया। जून 2005 में वह इसी पद से रिटायर हुए। अजीत सिंह भाटोटिया ने SP के रूप में सिरसा, जींद, सोनीपत और गुरुग्राम जिलों में सेवाएं दीं। वह रोहतक और गुरुग्राम रेंज में DIG भी रहे। अजीत सिंह भटोटिया को उच्च कमान पाठ्यक्रम के लिए इंग्लैंड भेजा गया था।

 

राजनीति में नही भरी उडान: पूर्व डीजीपी अजीत सिंह भाटिया 1968 बैच की आईपीएस अधिकारी थे उन्होंने 2005 में रिटायरमेंट के बाद राजनीतिक में अपना कदम रखा लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली सबसे पहले उन्होंने सेवन धरती के बाद कांग्रेस का थाना लेकिन वह अपने राजनीतिक कैरियर की लंबी उड़ान नहीं दे पाए

AJIT 2

कुछ समय बाद ही होने कांग्रेस का छोड़ दिया और इसके बाद में बीजेपी में शामिल हो गए इतना ही नहीं बीजेपी में उनका अपेक्षा के मुताबिक सम्मान नहीं मिलने के कारण होने बीजेपी का भी दमन तोड़ते हुए अलविदा कह दिया इसके बाद भी 2014 में होने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली थी हां कि यहां भी ज्यादा समय तक नहीं देख पाए और फिर से कांग्रेस में शामिल हो गई

ये रहे मौजूद: हरियाणा के पूर्व DGP यशपाल सिंघल, पूर्व DGP एसएन वशिष्ठ, पूर्व DGP अनिल राव, स्टेट विजिलेंस के IG कुलविंदर सिंह, रेवाड़ी रेंज के IG राजेंद्र सिंह, रेवाड़ी SP शशांक कुमार सावन, पंजाब के पूर्व मंत्री जगदीश कंग, रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव, पूर्व मंत्री ML रंगा, पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव इस दौरान मौजूद रहे। भाटोटिया के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now