Haryana: हरियाणा ACB ने FCI का मैनेजर रिश्वत लेते दबोचा, इस एवज में मांगे थे 30 हजार रुपए

On: March 21, 2026 11:39 PM
Follow Us:
Haryana ACB caught FCI manager taking bribe

Haryana: हरियाणा में ACB रोहतक ने आज दिनांक 9.6.2025 को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी धर्मेन्द्र कटारिया, डिपो प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम, गोहाना, जिला सोनीपत को शिकायतकर्ता से 30,000/-रूपये (तीस हजार रूप्ये) नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय भारतीय खाद्य निगम, गोहाना जिला सोनीपत से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने लगाए ये आरोप

शिकायतकर्ता ने एसीबी रोहतक को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह भारतीय खाद्य निगम, गोहाना में यू.डी.सी. क्लर्क के पद पर कार्यरत है। उसका तीन महीने पहले भारतीय खाद्य निगम, सफीदो जिला जींद से भारतीय खाद्य निगम, गोहाना का स्थानांतरण हुआ था।

आरोपी धर्मेन्द्र कटारिया डिपो प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम, गोहाना जिला सोनीपत द्वारा अब उसका स्थानांतरण भारतीय खाद्य निगम बरोदा, सोनीपत का कर दिया।

ओवर टाईम भत्ता पास करने की एवज में मांगी रिश्वत 

आरोपी धर्मेन्द्र कटारिया दोबारा उसका स्थानांतरण भारतीय खाद्य निगम बरोदा, सोनीपत से भारतीय खाद्य निगम गोहाना, सोनीपत में करने व उसके ओवर टाईम भत्ता पास करने की एवज में उससे 30,000/-रूपये (तीस हजार रूप्ये) नकद बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है।

इस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए एसीबी, रोहतक ने आरोपी धर्मेन्द्र कटारिया डिपो प्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम, गोहाना जिला सोनीपत को शिकायतकर्ता से 30,000/-रूपये नकद रिश्वत लेते हुए कार्यालय भारतीय खाद्य निगम, गोहाना जिला सोनीपत से रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। तथा आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 18 दिनांक 9.6.2025 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक दर्ज किया है।

रिश्वतखोरों के खिलाफ इस नंबर पर करें कांटेक्ट

हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख ने आमजन से अपील की है कि यदि कोेई सरकारी अधिकारी व कर्मचारी उनके सरकारी कार्य करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 तथा 1064 पर दे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now