Haryana: रेवाड़ी के बावल में पैंट बनाने वाली कंपनी में लगी भंयकर आग

On: March 6, 2025 10:16 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी के बावल के औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-9 में स्थित एक पेंट बनाने की फैक्ट्री में गुरूवार शाम को भयकर आग लग गई। आग कैसे लगी इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। Fire in Rewari

फैक्ट्री के अंदर से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठती कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर रेवाड़ी, बावल, धारूहेड़ा, भिवाडी व गुरूग्राम से 16 से अधिक गाडियां आग बुझाने में लगी हुई है।

बता दे दिल्ली जयपुर हाईवे पर रूद्ध गांव के पास गुरूवार शाम को पेंट बनाने वाली कंपनी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आनन-फानन में दमकल विभाग के सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कर रेवाड़ी, बावल, धारूहेड़ा, भिवाडी व गुरूग्राम से दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए हैं। फिलहाल आग नहीं बुझ पाई है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now