Govt Jobs: असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर निकली नौकरी, फटाफट करें आवेदन

On: March 30, 2025 7:15 AM
Follow Us:

Govt Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों में असिस्टेंट अकाउंटेंट के 63 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 5 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।Govt Jobs

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार शहरी विकास विभाग में सहायक लेखाकार के 35, सहकारिता में आठ, कारागार प्रशासन में छह, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में तीन, भूतत्व खनिकर्म निदेशालय में एक, प्राविधिक शिक्षा विभाग में एक, आयुर्वेदिक विभाग में एक, पिटकुल में दो, कार्यालय सहायक तृतीय लेखा के चार, सूचना आयोग में रिकॉर्ड कीपर कम स्टोर कीपर के एक, प्राविधिक शिक्षा परिषद में कैशियर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी।Govt Jobs

उम्मीदवार भर्ती के लिए पांच अप्रैल से 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में पांच से सात मई के बीच संशोधन कर सकेंगे। लिखित परीक्षा छह जुलाई को प्रस्तावित की गई है। अनारक्षित व ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now