Success Story:  पिता दिल्ली पुलिस में और बेटी बन गई IAS अफसर,  ऐसे किया मुकाम हासिल 

On: May 25, 2025 11:22 AM
Follow Us:
_success

Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको यूपी के बागपत जिले के बड़ौद की रहने वाली रूपल राणा ने यूपीएससी 26वां रैंक हासिल किया। रूपल राणा की संघर्ष भरी कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।

पापा दिल्ली पुलिस में ASI
रुपल ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की। रूपल के पिता दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है। रूपल के पिता ने सफलता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मां ने निभाई अहम भूमिका

यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी के दौरान रूपल की मां बीमार हो गईं, जिससे रूपल के लिए मुश्किल स्थिति पैदा हो गई. उन्होंने अपनी बीमार मां की देखभाल करते हुए मैंस परीक्षा की तैयारी जारी रखी।

पेपर से पहले मां की मौत

जब रूपल ने यूपीएससी की मुख्य परीक्षा पास कर ली । यह पल रूपल के लिए बहुत दुखद था क्योंकि उनको प्रेरित करने वाली उनकी मां अंजू राणा की बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

पिता ने बढ़ाया हौसला
मां की मौत के बावजूद भी रूपल ने हार नहीं मानी। रूपल के पिता जसवीर राणा ने उनका हौंसला बढ़ाया। उनके पिता ने याद दिलाया कि उनकी यह उपलब्धि उनकी दिवंगत मां को श्रद्धांजलि होगी।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now