back to top
Home Haryana News Fatehabad Road News: सड़क बन गई, पेड़ नहीं हटा! फतेहाबाद में विभागों...

Fatehabad Road News: सड़क बन गई, पेड़ नहीं हटा! फतेहाबाद में विभागों की बड़ी लापरवाही

Fatehabad Road News: हरियाणा के फतेहाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर पूरा देश हैरान रह गया है। एक तरफ हरियाणा में तेजी से पेड़ों की कटाई हो रही है वहीं दूसरी तरफ फतेहाबाद में सड़क के बीचो-बीच एक पेड़ छोड़ दिया गया है और जब लोगों ने सवाल पूछा कि इस पेड़ को क्यों छोड़ा गया है तो कर्मचारियों ने बताया कि जब तक आदेश नहीं मिलता है तब तक यह पेड़ यहीं खड़ा रहेगा।

भूना क्षेत्र में दो विभागों की लापरवाही लोगों की चिंता का कारण बन गई है। यहां नई सड़क का निर्माण तो पूरा कर दिया गया, लेकिन सड़क के बीच मौजूद पेड़ को नहीं हटाया गया। सबसे बड़ी बात है कि पेड जहां पर खड़ा है वहां एक मोड़ भी है और इस पेड़ की वजह से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों ने किया विरोध (Fatehabad Road News)

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय सफर ज्यादा मुश्किल हो गया है। इस पेड़ की वजह से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। आसानी लोगों ने कहा कि कई बार निर्माण अधिकारियों से पेड़ हटाने की बात की गई लेकिन निर्माण अधिकारियों का कहना है कि जब तक परमिशन नहीं मिलेगा पेड़ को नहीं हटाया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। नई सड़क बनने से जहां लोगों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद थी, वहीं अब यही सड़क डर की वजह बन गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया।

गांव के सरपंच राजेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण जिला परिषद के द्वारा कराया गया है। पेड़ हटाने की मंजूरी वन विभाग से मांगी गई है लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। अनुमति मिलने के बाद पेड हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

 

 

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।