UNI PRODUCT कर्मचारियोंं ने निकाली अर्थी, कहा या तो मार दो या फिर नौकरी दो, जानिए क्या है मामला

On: December 9, 2023 5:53 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित यूनिप्राडेक्ट कंपनी को बिना किसी कारण बताए 19 स्थाई कर्मचारियों को एक नंवबर से सस्पेंड तथा दो कर्मचारियो को टरमीनेट किया हुआ है। निकाले गए 21 कर्मचारियोंं ने खुद की अर्थी लेकर प्रदर्शन​ किया। वही बाद में चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। ।धारूहेड़ा नपा का सफाई अभियान फेल : नहीं हो रहा कूड़े का उठान, गंदगी से लोग परेशान

 

दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित यूनिप्रोडक्ट कंपनी से करीब 42 दिन पहले 21 कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। निकाले गए कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे राजेश शर्मा ने बताया कि निकाले गए कर्मचारियों में कुछ 25 से 30 साल से नौकरी कर रहे थे। दो कर्मचारियों की बेटी की शादिया है, ऐसे मे उनका घर कैेसे चलेगा। नारे बाजी करते हुए कहा या तो हमें मार या फिर हमें नौकरी, इतनी उम्र में अब हम कंही नही जा सकते।

राजेश शर्मा ने ये भी बताया कि जब मैनेजमेंट से बात की तो बताया गया कि इनके पास 10वीं पास का सर्टिफिकेट नहीं है, जबकि ये नियम पहले नहीं था। इस प्रकार कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर बेरोजगार करना कतई उचित नहीं है। तीस साल पहले वे कंपनी की ओर से कम योग्यता के चलते ही भर्ती किए थे। जब अब उनकों निकालकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।Haryana: 50 हजार लोगों को जाम से मिलेगी राहत, यहां पर बनेगा एलिवेटेड ट्रैक

सीएम-डिप्टी सीएम से मिलेंगे
चंडीगढ़ पहुंचने के बाद सबसे पहले गृहमंत्री अनिल विज के पास गुहार लगाई जाएगी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करेंगे।

क्या कहते है श्र​म अधिकारी: कंपनी में कर्मचारियोंं का पिछले माह समझोता हुआ था। प्रबंधन का कहना है 19 कर्मचारियों को डोकोमेंट गलत मिले है। इसी लिए इनको सस्पेंड कर दिया है। अब इनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ आगे कहा जाएगा।
जगराम, निरीक्षक, श्रमविभाग रेवाड़ी

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now