Lok Sabha Chunav 2024: दूसरे चरण का 88 सीटो पर मतदान खत्म, जानिए कहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान

Election

Lok Sabha Chunav 2024 : देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में वोटिंग प्रकिया शुक्रवार को संप्नन हुई। शुकवार को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान हुआ। जबकि इससे पहले प्रथम चरण में 102 सीटो पर 19 अप्रैल को चुनाव हुआ था।

 

जानिए कहां कहां हुआ मतदान: दूसरे चरण के चलते शुक्रवार के केरल (Election 2024)  की सभी 20 सीटों, कर्नाटक की 28 सीटों में से 14 सीटों, राजस्थान की 13 सीटों, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीटों, मध्य प्रदेश की छह सीटों और पांच-पांच सीटों पर मतदान हुआ।

 

त्रिपुरा में सबसे ज्यादा हुआ मतदान Lok Sabha Chunav 2024
दूसरे चरण में जहां 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान हुआ। त्रिपुरा में 76.26 फीसदी यानि सबसे ज्यादा, मणीपुर में 76.06 यानि दूसरे स्थान मतदान हुआ। तीसरे स्थान पर छतीसगढ में 72.13 तथा पश्चिम बंगाल में 71.84 प्रतिशत मतदान करके चोथे नंबर पर रहा। जबकि यूपी में महज 52 .64 फीसदी मतदान हुआ।

Lok Sabha Chunav 2024: दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी। आज इस महोत्सव का दूसरा चरण है। दूसरे चरण में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास हैं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें ह

LOK SABHA MATDAN 26.04.24

पोरबंदर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
गुजरात के पोरबंदर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज फर्स्ट टाइम वोटर्स और नौजवानों के साथ संवाद हुआ। इससे स्पष्ट हुआ कि हर युवा ने अपना मन बना लिया है कि वह पीएम मोदी को ही अपना नेता मानते हैं।  Lok Sabha Chunav 2024 पोरबंदर का नौजवान मनसुख मनडाविया के नेतृत्व को चाहता है, जिससे यहां का विकास हो सके।