Home Rewari News Election News: धारूहेड़ा निकाय चुनाव में ननद भावज और भाई भाई आमने-सामने

Election News: धारूहेड़ा निकाय चुनाव में ननद भावज और भाई भाई आमने-सामने

धारूहेड़ा निकाय चुनाव में ननद भावज और भाई भाई आमने-सामने

Election News: धारूहेड़ा: निकाय चुनाव धारूहेड़ा में इस बार अनोखे रंग में नजर आ रहे हैं। धारूहेड़ा नगर पालिका के वार्ड 17 व 10 में एक ही परिवार की चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। बता दे वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ रहीं इन दोनों वार्डो में बीच रिश्तों से ज्यादा अब सियासी प्रतिस्पर्धा हावी होती दिख रही है।

दोनो वार्ड बने चर्चा का विषय
चुनावी माहौल में इस पारिवारिक टकराव ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। पूरे वार्ड ये लोग इसे दिलचस्प मुकाबला मान रहे हैं और हर किसी की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर जीत किसकी होगी। क्योंकि एक ही परिवार से जब चुनाव लडा जा रहा है तो रोचक बना हुआ है।Election News

बता दे कि वार्ड 17 निर्दलीय उम्मीदवार पुष्पा सैनी चुनावी मैदान मै है वह पिछली बार भी इस वार्ड से पार्षद बनी थी। इस बार फिर पुष्पा सैनी चुनावी मैदान है जबकि इसी वार्ड से उसकी भावज मंशा सैनी ने टाल टोकी हुई है। इस वार्ड में केवल दो ही नांमाकन है।

वार्ड 10 में भाई भाई आमने सामने: वार्ड 10 में इस बार 5 प्रत्याशियो ने नांमाकन किया है। राजेंंद के सगी चाचा के लडके सतबीर ने इस बार इसी वार्ड से टाल टोकी है। एक ही परिवार से दोनो की चुनाव लडने से चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना है उट किस करवाट बैठता है।Election News

 

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
Exit mobile version