Dharuhera News: (Best24News) धारूहेड़ा: गर्मीयों में बिजली की बढती समस्याओं के समाधान के लिए निगम ने एक बडी पहल शुरू की है। धारूहेड़ा शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विद्यु निगम की ओर से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अधिकार क्षेत्र निर्धारित कर दिए गए हैं।
जल्द ही हो सके शिकायतो का निपटारा: विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए संबंधित जेई और शिकायत स्टाफ के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, ताकि लोग सीधे संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकें। विभाग का मकसद गर्मी में लोगों को शिकायत करने पर परेशानी नहीं उठानी पडे।
धारूहेड़ा विद्युत निगम से मिली जानकारी के अुनसार धारूहेड़ा शहर, इंडस्ट्रियल एरिया धारूहेड़ा, नंदरामपुर बास रोड के दोनों ओर की कॉलोनियां तथा भिवाड़ी रोड पर म्युनिसिपल कमेटी कार्यालय तक का क्षेत्र जेई इंचार्ज हुकम चंद के अधीन रहेगा।
एरियावाइस सोपी जिम्मेदारी: बता दे कि उपभोक्ता बिजली संबंधी शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 9992110803 पर संपर्क कर सकेंगे। वहीं शिकायत स्टाफ के लिए 9992110809 नंबर जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली कटौती, लो वोल्टेज, लाइन फॉल्ट या अन्य तकनीकी समस्या होने पर संबंधित अधिकारी को तुरंत सूचना दें।
धारूहेड़ा के सेक्टर-4, सेक्टर-6, बेस्टेक सिटी, एम2के, महेश्वरी, गढ़ी अलावलपुर, डल्टन कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों की जिम्मेदारी जेई इंचार्ज शमशेर को सौंपी गई है। इस क्षेत्र के लिए उनका मोबाइल नंबर 7419660303 जारी किया गया है।
जबकि शिकायत स्टाफ नंबर 9992110810 रहेगा। इसके अलावा 33 केवी खरखड़ा सब-स्टेशन तथा 33 केवी जडथल सब-स्टेशन से जुड़े समस्त क्षेत्रों की निगरानी अब एसडी ओ रजत प्रकाश गुप्ता करेंगे। उपभोक्ता उनसे मोबाइल नंबर 9992110805 पर संपर्क कर सकते हैं।Dharuhera News
नई व्यवस्था से शिकायतों के समाधान में तेजी आएगी और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवाएं मिल सकेंगी। इसी लिए नंबर सार्वजनिक किए गए है।
कृष्ण सैनी, एसडीओ धारूहेड़ा
