Haryana News: रेवाड़ी में अवैध निर्माणों पर डीटीपी की कार्रवाई, शाहजहांपुर रोड और बावल क्षेत्र में कालोनियों पर चला पीला पंजा

On: February 20, 2026 8:07 PM
Follow Us:

Haryana News: रेवाड़ी में शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने नियंत्रित क्षेत्र और शहरी क्षेत्र बावल में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम के पहुंचते ही संबंधित इलाकों में मकान मालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस बल की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों को निशाना बनाया गया।

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया कि बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों और निर्माण कार्यों पर आगे भी सख्त रुख जारी रहेगा। बता दे कि शाहजहांपुर रोड पर गांव मोहम्मदपुर में लगभग दो एकड़ क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कालोनी पर टीम ने दोपहर बाद कार्रवाई की। यहां तीन डीपीसी, सीमांकन और कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़ा गया।Haryana News

विभागीय अधिकारियों के अनुसार संबंधित जमीन पर किसी भी प्रकार की वैध स्वीकृति नहीं ली गई थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने व्यवस्था बनाए रखी और मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

सुठानी में चला बुल्डोजर‘ इसी क्रम इसके अलावा रेवाड़ी-बावल रोड पर गांव सुठानी में भी लगभग तीन एकड़ क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित हो रही अवैध कालोनी पर प्रारंभिक स्तर पर सीमांकन को हटाने की कार्रवाई की गई। यह क्षेत्र भी महानिदेशक नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से स्वीकृति के बिना विकसित किया जा रहा था।

विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध कॉलोनियां काटने और खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, ताकि नियंत्रित क्षेत्र में अवैध शहरीकरण पर रोक लगाई जा सके।Haryana News

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now