Rewari: नपा धारूहेड़ा के चेयरमैन कंवर सिह की पत्नी का निधन

NPA CHAIRMAN KANWAR SINGH WIFE

Rewari: नपा धारूहेड़ा के चेयरमैन कंवर सिंह यादव की पत्नी कांता देवी का अचानक निधन हो गया। वे करीब 62 साल की थी

बता दे कि चेमरमैन कंवर सिंह अपने परिवार के साथ धारूहेड़ा की ढाणी में रहते हैं। सोमवार को उनकी पत्नी कांता देवी की तबीयत बिगड गई। लेकिन उनका मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया।

fie photo kanta devi

चेयरमैन की पत्नी के निधन की खबर क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक लोगों की भीड़ उनके आवास पर जमा होने लगी है।

नपा पालिका कार्यालय में कांता के निधन पर शोकसभा हुई, जिसमें पालिका कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

उनके  निधन पर  पूर्व  विधायक  रणधीर  सिंह  कापडीवास ,पूर्व  जिला  प्रमुख  सतीश  यादव ,पूर्व सरपंच  शिव दीप ,मनीराम  राठी, रामदयाल सरपंच  मिल्कपूर  मंगल सेठ, नपा उपाध्यक्ष  अजय  जांगडा ,   ईश्वर मुकदम, बलराज  कापडीवास सहित अन्य   गणमान्य लोग उनकी  अंतिम यात्रा में शामिल  हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया।