Highlight
• पीएसआई संजय ने नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर दी जानकारी
• MANAS हेल्पलाइन 1933 और डायल 112 पर नशा कारोबारियों की सूचना देने की अपील
• महिलाओं को अधिकारों और शिकायत निवारण हेल्पलाइन 1091, 112 की जानकारी दी
धारूहेड़ा के एमटूके सोसाइटी में वीरवार को सेक्टर-6 थाना प्रभारी पीएसआई संजय ने अपनी टीम के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और महिला विरुद्ध अपराधों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों पर काबू पाया जा सकता है। नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में लोगों को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, ताकि इस सामाजिक बुराई को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।Dharuhera
पीएसआई संजय ने स्पष्ट किया कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे का कारोबार करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके लिए MANAS हेल्पलाइन 1933 और इमरजेंसी नंबर 112 उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसी सूचनाओं पर सख्त और त्वरित कार्रवाई करेगी।Dharuhera
साइबर अपराधों को लेकर उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अंजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचें। यदि कोई साइबर अपराध होता है तो तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।Dharuhera
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि महिला हेल्पलाइन 1091 और डायल 112 पर कभी भी सहायता ली जा सकती है। मनचलों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सोसाइटी में अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील भी की।Dharuhera

















