संदिग्ध परिस्थितियों में राजमिस्त्री की मौतसंदिग्ध परिस्थितियों में राजमिस्त्री की मौत

Dharuhera News: धारूहेड़ा के नारायण विहार कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई है। मृतक राज मिस्त्री की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले राजू कुमार के रूप में हुई है। सेक्टर 6 के पुलिस ने बताया कि राजू राज मिस्त्री का काम करता था और यहां पर रेंट पर रहता था।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है राजमिस्त्री की मौत (Dharuhera News)

राजू बीते दिन तो बेहद अच्छे से रहा लेकिन रात को जब राजू खाना खाकर सोया तो सुबह उठा ही नहीं। सुबह जब घर में किसी भी तरह की हरकत नहीं हुई तो पड़ोसियों ने राजू के घर जाकर देखा। घर जाकर देखने पर पता चला कि राजू मृत पड़ा है।

पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का लगेगा पता

थाना प्रभारी सचिन ने जानकारी दिया कि पोस्टमार्टम करा कर राजू के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। जैसे ही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आती है आगे जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का असली कारण पता चलेगा।

राजू के अचानक चले जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। राजू अपने घर में अकेला कमाने वाला था। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।