Dharuhera: भटसाणा में मेला व कुश्ती दंगल 16 को

On: October 11, 2024 7:12 PM
Follow Us:

Dharuhera: कस्बे के गांव भटसाणा में बाबा बिशनदास की कुटी में 15 अक्टूबर को भजन संध्या तथा 16 को मेला व कुश्ती दंगल का अयोजन किया जाएगा।

मेला कमेटी के प्रधान कृष्ण नंबरदार ने बताया कि मेले में मुख्य अ​तिथि ब्लॉक समिति रेवाड़ी के उपचेयरमैन प्रदीप यादव तथा विशिष्ठ अतिथि अभिषेक यादव, राहुल यादव, इंद्र बोहरा व रोहित ठेकेदार कापडीवास को आमंत्रित किया गया है।

सरपंच भूप सिंह ने बताया कि 16 अक्टूबर को दोपहर विशाल रागिनी कंपीटिशन होगा तथा दोहपर बाद कुश्ती दंगल होगा। इस मौके पर 11 हजार से 31 हजार तक कुश्तियां करवाई जाएगी।

महंत खजान सिंह ने बताया कि 15 अक्टॅबर की रात मंदिर में भजन कीर्तन झांकियां निकाली जाएगी। अगले दिन दोहपर बाद हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now