Dharuhera: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

On: August 16, 2024 8:47 AM
Follow Us:

Dharuhera: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य डॉ रामफल शास्त्री द्वारा की गई। ध्वजारोहण के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल टोपर दिशा पुत्री वीरेंद्र कुमार ने शिरकत की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय राव , शिवदीप , राजू जैलदार ,खुशी राम ,महेंद्र जांगिड़, पन्नीलाल ,खड़क सिंह पटवारी, रामनिवास प्रजापति ,धर्मपाल धोला,महेश बाबू जी, हरिराम जी , नानक चंद तथा एचएससी प्रधान ज्योति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राम अवतार एवं सुदेश देवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा।

बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। विद्यालय प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम में आए हुए सभी बच्चों व मेधावी रहे छात्रों का सम्मान किया गया। और सभी अभिभावको व अतिथियों के कार्यक्रम में आगमन पर आभार व्यक्त किया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now