Home Dharuhera News Dharuhera Accident: मसानी के पास हुआ हादसा, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Dharuhera Accident: मसानी के पास हुआ हादसा, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

ACCIDENT NEWS

Dharuhera Accident: धारूहेड़ा: मसानी गांव के पास गुरूवार रात को एक बाइक सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान असदपुर के रहने वाले रामानंद 59 के रूप में हुई है।Dharuhera Accident

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि रामानंद बाइक से धारूहेड़ा से रेवाडी की ओर जा रहा था कि पीछे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। मौके पर पहुंची डायल 112 ने उसे रेवाड़ी भर्ती करवाया गया जहां पर रात को उपचार के दौरान रामानंद ने दम तोड दिया।

चालक फरार: पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना टीम वहां पर पहुंची जब तक वाहन चालक वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शुक्रवार को परिजनोंं को सौप दिया है।

 

नहीं कम हो रहे हादसे: जागरूकता अभियाना चलाने के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिसका खामियाजा उन्हें अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि दुपहिया वाहन चालक अब भी हेलमेट पहनने को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। रोजाना होने वाले सड़क हादसों में अधिकांश मामलों में सामने आता है कि बाइक या स्कूटी चालक ने हेलमेट नहीं पहनते है तथा टक्कर से उनकी मौत हो जाती है।

क्योंकि हादसे के दौरान वाहन चालक सड़क पर गिर जाता है और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो जाती है। कई मामलों में समय पर उपचार मिलने के बावजूद सिर की चोट जानलेवा साबित होती है।
पुलिस विभाग का कहना है कि केवल चालान काटने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि लोगों को स्वयं अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति जागरूक होना पड़ेगा।

यातायात नियमों की अनदेखी पड रही भारी: यातायात नियम किसी कार्रवाई के डर से नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। यदि वाहन चालक सीट बेल्ट और हेलमेट जैसे जरूरी नियमों का पालन करें तो बड़ी संख्या में हादसों में होने वाली मौतों को रोका जा सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें और यातायात नियमों की अनदेखी न करें।

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
Exit mobile version