Home Haryana News Weather News Haryana Weather Alert: अगले 6 घंटे में बदलेगा मौसम,इन जिलों में होगी...

Haryana Weather Alert: अगले 6 घंटे में बदलेगा मौसम,इन जिलों में होगी चमक गरज के साथ होगी तूफानी बारिश

अगले 6 घंटे में बदलेगा मौसम,इन जिलों में होगी चमक गरज के साथ होगी तूफानी बारिश

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मई के महीने में जुलाई के जैसे बारिश हो रही है। पिछले कई दिनों से बारिश होने की वजह से जगह-जगह पानी भर गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 6 घंटे में राज्य के कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हो रही है बारिश

मध्य प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रक्रिया हुआ है जिसके वजह से राज्य में लगातार बारिश हो रही है। राज्य के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। एक तरफ राज्य में बारिश हो रही है वहीं कई जिलों में उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है।

11 से 13 तारीख तक होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और एक 11 से 13 तारीख तक राज्य में झमाझम बारिश होगी। अभी लोगों को तपती गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। 11 से 13 तारीख तक तूफानी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन परेशानियां भी बढ़ेगी।

अगले 6 घंटे में इन जिलों में होगी भारी बारिश

अगले 6 घंटे में अंबाला,भिवानी, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, नारनौल,पानीपत, रोहतक, सिरसा सहित कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ ब्रजपात और ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

 

क्यों बदल रहा है मौसम? (Haryana Weather Alert)

ग्लोबल वार्मिंग के वजह से हरियाणा के मौसम में लगातार उत्तार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ बदलते मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ किसानों की परेशानियां बढ़ गई है।मंडियो में रखी फसल खराब हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी बरसात से राहत नहीं मिलने वाली है।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version