DELHI

Delhi Weather
Free Ration
ICQCC इस बार कहां होगा, जानिए कौन कौन टीम होगी शमिल
Weather
delhi news: दिल्ली में खत्म होगा ट्रैफिक जाम, PWD ने बनाया प्लान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी चौक और दक्षिणी दिल्ली के अंधेरिया चौक जैसे दो सबसे व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए अंडरपास बनाने की योजना बनाई गई है। दिल्ली की भाजपा सरकार में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जल्द ही एक एजेंसी नियुक्त की जाएगी। ट्रैफिक जाम प्वाइंट खत्म होंगे PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इन दोनों प्वाइंट से ट्रैफिक जाम की कई शिकायतें लगातार आ रही हैं, जिसके बाद मैंने विभाग को इन जगहों पर ट्रैफिक समस्या के संभावित समाधान के लिए वैकल्पिक योजनाएं साझा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि उसी हिसाब से बजट आवंटित किया जा सके। हम धीरे-धीरे PWD विभाग की सड़कों के आसपास ऐसे सभी ट्रैफिक जाम प्वाइंट खत्म कर देंगे। प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने बजट में सड़कों और फ्लाईओवर के लिए 3,800 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है, जिसका उपयोग राजधानी में सड़क के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए किया जाएगा। जाम खत्म करने की योजना बनाई गई पीडब्ल्यूडी विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में सड़क इस खंड पर भारी यातायात को संभाल नहीं सकती है, जो एक तरफ उद्योग नगर, मुंडका, मंगोलपुरी सहित औद्योगिक क्षेत्रों और दूसरी तरफ पश्चिम विहार जैसे आवासीय क्षेत्रों से घिरा हुआ है। छोटे गलियारे पर 4 ट्रैफिक चौराहे जाम को बढ़ावा देते हैं, लेकिन अब इन बिंदुओं पर ट्रैफिक जाम को खत्म करने की योजना बनाई गई है। दिल्ली समाचार, दिल्ली समाचार आज समाचार, दिल्ली समाचार हिंदी समाचार,
दिल्ली-एनसीआर में अंधड व बारिश, दिल्ली हवाई अड्डे की छत गिरी
फिटनेस को बढावा देने के लिए किया सम्मानित
E-AC buses
Weather
Weather Update: हीट वेव से किस दिन मिलेगी राहत, यहां पढे वेदर अपडेट
PreviousNext