Delhi Jaipur Highway 48 हुआ पानी पानी, जाम के चलते रेंगते रहे वाहन

On: June 29, 2024 10:09 AM
Follow Us:

Delhi Jaipur Highway 48 : ​दिल्ली जयपुर हाईवे पर शनिवार को नजारा कुछ बदला-बदला सा नजर आया। हाइवे पर भरे पानी से गुजरते वाहन कई जगह खराब होकर बदं हो गए। वहीं धारूहेडा में सेक्टर छह व मालपुरा के पास जाम लगा रहा।

 

कई जगहों पर ट्रैफिक बेहद धीमी गति से रेंगता नजर आया तो दोपहिया वाहनों तक सड़कों पर पानी दिखा। कई जगहों पर वाहन पानी में फंसे नजर आए। मानसून की पहली ही बारिश ने धारूहेड़ा में हाइवे को बेहाल कर दिया।

 

बारिश के इंतजार में आसमान की ओर देखकर दिन गुजारने वालों के लिए भी यह बारिश किसी बुरे सपने से कम नहीं रही।

nh 48 malpura

सर्विस पर लाखों खर्च का नही हुआ फायदा: एनएचएआई की ओर से सर्विस लाईन का उच्चा उठाते हुए कंकरीट का बनाया गया था ताकि धारूहेड़ा में सेक्टर छह के पास जलभराव नही हो। लेकिन पानी की निकासी नहीं होने के चलते शनिवार को बारिश का पानी हाइवे व सर्विस लाईन पर भर गया।

जलभराव के चलते हाइवे पर जाम जैसी हालत बनी रही। कर्मचारी सुखपाल, अतर सिंह, राजेद्र, केलाश, धमेंद्र ने बताया जाम में फंसे वाहनो के चलते कंपनियों की बसे भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाई, वहीं जगह कंपनियो के कच्चे माल के वाहन भी फसे रहे जिससे काफी परेशानी झेलनी पडी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now