back to top
Home Haryana News Haryana News Hindi: हरियाणा की बेटी बनी टीम इंडिया की कप्तान, रचा...

Haryana News Hindi: हरियाणा की बेटी बनी टीम इंडिया की कप्तान, रचा इतिहास

हरियाणा की बेटी बनी टीम इंडिया की कप्तान, रचा इतिहास
हरियाणा की बेटी बनी टीम इंडिया की कप्तान, रचा इतिहास

Haryana News Hindi: हरियाणा की बेटी भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बन गई है। अर्जेंटीना में 13 से 17 अप्रैल तक महिला हॉकी सीरीज खेली जाएगी जिनकी कप्तानी हरियाणा की बेटी नवनीत कौर करेंगी। उन्हें महिलाओं की टीम की कप्तानी दी गई है। नवनीत कौर शाहाबाद की रहने वाली है।

नवनीत कौर की कप्तान बनने से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। उनके कोच बलदेव सिंह ने कहा कि अपनी मेहनत लगन और शानदार प्रदर्शन के वजह से उन्हें यह मुकाम मिला है। नवनीत कौर पहले ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है और अब टीम की जिम्मेदारी उन्हें मिली है। उनके सफलता के पीछे उनके कोच बलदेव सिंह का बड़ा हाथ है।

अभी तक 206 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेल चुकी है नवनीत (Haryana News Hindi)

आपको बता दे नवनीत कौर अभी तक 206 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेल चुकी है। अर्जेंटीना दौर में कप्तानी संभालते हुए नवनीत कौर ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उनकी आक्रामक शैली और अनुभव टीम के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुआ था।

अर्जेंटीना सीरीज एक बड़ा टूर्नामेंट है ऐसे में कप्तानी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। नवनीत कौर के पास काफी ज्यादा अनुभव है ऐसे में उनके कप्तानी करने से टीम को काफी फायदा होगा।

नवनीत ने अपने सफलता का श्रेय अपने कोच बलदेव सिंह को दिया है। उन्होंने कहा है कि हम इस चैंपियनशिप को जीतने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि टीम के मेहनत से किसी भी टूर्नामेंट को जीता जा सकता है। हरियाणा की बेटी का कप्तान बना सिर्फ शाहाबाद के लिए नहीं बाल के पूरे हरियाणा के लिए गर्व का बात है।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News