Rewari News: धारूहेड़ा में शातिरों ने श्रमिक का ATM Card बदलकर 25 हजार का लगाया चूना

On: February 7, 2025 4:37 PM
Follow Us:

Rewari News:  धारूहेड़ाऔद्योगिक कस्बे में धोखाधडी के मामले नही थम रहे है। आये दिन शातिर किसी ने किसी को अपना शिकार बना ही लेते है। एक बार फिर यहां के बास रोड पर एटीएम बूथ में दो युवकों एक श्रमिक का एटीएम कार्ड बदल लिया तथा उसके खाते से 25 हजार रूपए निकाल लिए।

दूसरे दिन लगा पता: श्रमिक ने बताया कि जब उसके पास मोबाइल पर मैसेज आया तो उसे ठगी का पता चला। किसी ने उसके खाते से पैसे निकाले है।

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत राजस्थान के पाली के गांव बास खामल के रहने वाले आत्माराम ने बताया कि वह धारूहेड़ा में सहगल कालोनी रहता है। उसका पीएनबी बैंक मे खाता है। वह 6 फरवरी को पीएनबी बैक बास रोड पर कुछ रुपये निकालने के लिए आया ।

उसने बताया एटीएम में दो आदमी उसके साथ साथ घुस गए और धोखेबाजी से उसका एटीएम बदल लिया । जब वह घर आया तो उसे खाते से 25000 रूपए गए। जब उसने कार्ड चैक किया तो वह किसी ओर का था। आत्मराम ने इसकी सूचना पुलिस का दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now