Crime: प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, भाभी ने देवर का प्राइवेट पार्ट काटकर लिया बदला

On: October 22, 2025 9:39 PM
Follow Us:

Crime:  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम-प्रसंग में धोखा देने पर एक भाभी ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना मऊआइमा थाना क्षेत्र के मलखानपुर गांव की है।Crime

 

घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी भाभी वारदात के बाद फरार हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।Crime

बता दे कि यूपी के मलखानपुर निवासी राम आसरे का बेटा उमेश कुमार पिछले तीन साल से अपनी भाभी की छोटी बहन के साथ प्रेम-प्रसंग में था। दोनों ने शादी का भी फैसला कर लिया था और परिवार को इसकी जानकारी थी।Crime

बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले उमेश ने अचानक शादी से इनकार कर किसी और लड़की से शादी करने की बात कही। इस फैसले से प्रेमिका टूट गई और डिप्रेशन में चली गई, देवर के इस फैसल से भाभी मंजू को भी गहरा आघात पहुंचा। उसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे आरोपी मंजू ने बदला लेने की नीयत से सोते हुए देवर पर कातिलाना हमला किया। उसने कुल्हाड़ी जैसे तेजधार हथियार से देवर के प्राइवेट पार्ट पर कई वार किए और मौके से फरार हो गई।

शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और लहूलुहान उमेश को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे एसआरएन मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन के बाद युवक की जान बचाई जा सकी। थाना मऊआइमा पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी भाभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now