Gold Silver Rate: बुद्ध पूर्णिमा के शुभ दिन पर अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. 12 मई 2025, सोमवार को सोने के दामों में ₹1800 प्रति 10 ग्राम और चांदी में ₹1100 प्रति किलो की भारी गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट के बाद भी सोना 97 हजार और चांदी 97 हजार के पार ट्रेंड कर रही है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है.
आज 12 मई के प्रमुख गोल्ड रेट
सर्राफा बाजार की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार:
22 कैरेट सोने का रेट: ₹88,950 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का भाव: ₹97,030 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने की कीमत: ₹72,780 प्रति 10 ग्राम
1 किलो चांदी का रेट: ₹97,900
18 कैरेट सोने का रेट शहरवार
दिल्ली: ₹72,780
मुंबई और कोलकाता: ₹72,660
इंदौर और भोपाल: ₹72,700
चेन्नई: ₹73,200
22 कैरेट गोल्ड की कीमतें शहरों में
भोपाल और इंदौर: ₹88,850
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ: ₹88,950
मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल: ₹88,800
24 कैरेट सोने के दाम
भोपाल, इंदौर: ₹96,930
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹97,030
मुंबई, हैदराबाद, केरल, बेंगलुरु: ₹96,880
चेन्नई: ₹96,880
चांदी का आज का रेट
दिल्ली, जयपुर, मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, कोलकाता: ₹97,900 प्रति किलो
भोपाल, इंदौर: ₹97,900
चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल: ₹1,09,000 प्रति किलो
सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें?
हॉलमार्क के ज़रिए सोने की शुद्धता को आसानी से पहचाना जा सकता है. ISO (Indian Standard Organization) द्वारा जारी किए गए ये हॉलमार्क गारंटी देते हैं कि आपका सोना कितना खरा है.
24 कैरेट गोल्ड: 99.9% शुद्ध, हॉलमार्क – 999
23 कैरेट: हॉलमार्क – 958
22 कैरेट गोल्ड: लगभग 91% शुद्ध, हॉलमार्क – 916
21 कैरेट: हॉलमार्क – 875
18 कैरेट: हॉलमार्क – 750
24 कैरेट क्यों नहीं बनते गहने?
24 कैरेट सोना पूरी तरह शुद्ध होता है, लेकिन बहुत मुलायम होने के कारण इससे आभूषण नहीं बनाए जाते. इस कारण 18, 20 और 22 कैरेट सोने का ही गहनों में प्रयोग होता है. 22 कैरेट में लगभग 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाई जाती हैं.
सोना खरीदने से पहले ये बातें जरूर जानें
24 कैरेट केवल सिक्कों में ही मिलेगा, गहनों में नहीं
हॉलमार्क जरूर चेक करें
कैरेट अनुसार कीमत की पुष्टि करें
रेट की तुलना ऑनलाइन और ऑफलाइन करें

















