CNG Rate hike: Delhi NCR UP में CNG हुई महंगी, जानिए नए रेट ?

On: June 22, 2024 7:10 AM
Follow Us:

CNG Rate hike: विधानसभा चुनावो से एक बार बार सरकार ने गृ​हणियों की रसोई महंगी कर दी है । ​दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम यूपी के कुछ शहरों में आज से सीएनजी एक रुपये प्रति किलो महंगी हो गई। आज से इस लेख में नई रेट बताए गए है।

इंद्रप्रस्थ गैस लि. ने शनिवार सुबह छह बजे से दाम में वृद्धि की घोषणा की है। इससे पहले सात मार्च को कंपनी ने ढाई रुपये प्रति किलो दाम घटाए थे। वही शनिवार से फिर एक रूपया बढा दिया गया है। बताया जा रहा है हरियाणा में इसका काफी प्रभाव पडेगा।

बढ़ोतरी के कारण  CNG Rate hike
इस मूल्य वृद्धि का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में हो रही उथल-पुथल है। इसके अलावा, सप्लाई चेन में आई दिक्कतों और परिवहन लागत में हुई बढ़ोतरी भी इस बदलाव के प्रमुख कारण हैं। इसीे चलते रेट बढाए जा रहे है।

 

CNG RATE HIKE

शहर                 पुरानी दर        नई दर
दिल्ली               74.09        75.09
नोएडा               78.70       79.70
गाजियाबाद     78.70       79.70

दरें रुपये प्रति किलोग्राम में

सीएनजी की नई कीमतें
दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमतों में एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह नई दरें आज से लागू हो गई हैं और इसका असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा।

 

प्रभावित क्षेत्र CNG Rate hike
इस मूल्य वृद्धि से दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई शहर प्रभावित होंगे। जिनमें नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और अन्य प्रमुख शहर शामिल हैं। इस बढ़ोतरी से सीएनजी के उपभोक्ताओं को अपने मासिक बजट में थोड़ा और समायोजन करना पड़ेगा।

 

लगातार बढ़ रहे हैं दाम: सीएनजी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से हर कोई परेशान है। दिल्ली में ऑटो, टैक्सी और कैब चालकों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया था। काफी विरोध के बाद कुछ रेट कम किए गए, लेकिन अब एक बार फिर रेट बढा दिए गए है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now