Haryana: हरियाणा में इन 129 अधिकारियों पर चार्जशीट की मंजूरी, ये वजह आई सामने ?

On: July 2, 2025 12:57 PM
Follow Us:
Charge sheet approved against these 129 officers in Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के CM सैनी ने 129 नायब तहसीलदार, तहसीलदार और DRO के खिलाफ चार्जशीट करने की मंजूरी दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने नियम 7A के तहत जरूरी NOC के बिना दर्जनों रजिस्ट्रियां कीं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, अब राजस्व विभाग द्वारा इन अधिकारियों को चार्जशीट देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिन अधिकारियों ने 50 से ज्यादा रजिस्ट्री की हैं, उनके खिलाफ हरियाणा सिविल सर्विसेज कोड के रूल 7 के तहत सख्त कार्रवाई होगी। वहीं 50 से कम रजिस्ट्री करने वालों पर रूल 8 के तहत प्रक्रिया चलेगी, जो अपेक्षाकृत हल्की कार्रवाई मानी जाती है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर हो चुके अधिकारियों के मामले में सरकार नरमी दिखा सकती है, क्योंकि इन मामलों में कोई वित्तीय गड़बड़ी सामने नहीं आई है। फिलहाल इस पर विचार चल रहा है। यह फैसला साफ संकेत देता है कि सरकार अब बिना अनुमति के की गई रजिस्ट्रियों को लेकर सख्ती बरतने वाली है। Haryana News

गलत तरीके से की गई रजिस्ट्रियां

जानकारी के मुताबिक, कोविड काल के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हजारों की संख्या में नियम 7 ए की NOC के बिना रजिस्ट्री की गई थी। उस समय राजस्व विभाग की कमान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास थी। विपक्ष ने रजिस्ट्री घोटाले का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। वहीं सरकार के आदेशों पर खुफिया विभाग ने भी रिपोर्ट तैयार की थी। खुफिया विभाग के इनपुट में कहा गया कि इन अधिकारियों ने गलत तरीके से रजिस्ट्रियां की हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, खास तौर पर धारा 7 ए को अनदेखा किया। इतना ही नहीं राजस्व अफसरों पर पैसे लेकर रजिस्ट्री करने की बात भी सामने आई। सरकार को इनके पास आय से अधिक प्रॉपर्टी होने का भी शक है। पटवारियों और दलालों की लिस्ट लीक होने के बाद सरकार ने इन भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट को पूरी तरह से सीक्रेट रखा है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now