NH 48 पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, पैर व जबड़े में चोट, 28 दिन बाद मामला दर्ज

On: August 14, 2023 3:50 PM
Follow Us:

Accident News: Rewari:  दिल्ली जयपुर हाईवे पर एक कार चालक ने बाइक सवार कर्मचारी को पीछे से टक्कर मार दी। कार चालक मौका पाकर कार सहित फरार हो गया। घायल बाइक सवार कर्मचारी में ब्यान देने में सक्षम नहीं था।

 

पुलिस ने 28 दिन बाद सोमवार को मेडिकल रिर्पोट के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।रेवाड़ी में दादा गिरी, दुकान का सामान बाहर फैंक लगाया ताला

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में सोहना रोड धारूहेड़ा के रहने वाले शुभराम सेनी ने बताया कि वह संगवाड़ी स्थित कपंनी में कार्यरत है। वह बाइक से 16 जुलाई शाम को अपने घर की ओर आ रहा था कि पीछे से कार ने धारूहेड़ा के पास उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रसत हो गई व गिर कर घायल हो गया।Rewari Crime: सड़क हादसे में बैंक कर्मी की दर्दनाक मौत

पुलिस ने करवाया भर्ती: हादसे की सूचना पाकर डायल 112 टीम मौक पहुंची तथा उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जबड़े पर चोट के चलते वह पुलिस को ब्यान नहीं दे सका। पुलिस ने मेडिकल के आधार पर सोमवार को कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now