Candle March in Rewari: खटावली में मनिषा को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च एवं रोष प्रदर्शन

On: August 23, 2025 7:52 PM
Follow Us:
खटावली में मनिषा को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च एवं रोष प्रदर्शन

Candle March in Rewari: गाँव खटावली में शनिवार रात ​को ग्रामीणों एवं युवाओं ने बहन मनिषा को न्याय दिलाने की माँग को लेकर कैंडल मार्च निकाला एवं रोष प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में 200 से अधिक संख्या में महिलाएँ, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने हाथों में मोमबत्तियाँ जलाकर बहन मनिषा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की माँग की।Candle March in Rewari

युवा क्लब व समस्त ग्रामवासियों ने भिवानी पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, बहन मनीषा को न्याय दो, बहन मनीषा हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल अभी जिंदा है। जैसे नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

खटावली में मनिषा को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च एवं रोष प्रदर्शन
खटावली में मनिषा को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च एवं रोष प्रदर्शन

युवा क्लब अध्यक्ष गोविन्द ने कहा कि यह घटना न केवल एक परिवार के लिए पीड़ा का कारण है, बल्कि पूरे समाज की बहन-बेटियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी, न्याय से वंचित करने के समान है।Candle March in Rewari

करतार जी ने बहन मनीषा के साथ हुए अन्याय के बारे में सभी लोगों को बताया और प्रशासन एवं सरकार से माँग की कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।Candle March in Rewari

महिलाओं ने कहा कि अब समाज चुप नहीं बैठेगा और यदि हमारी बेटियों के साथ अन्याय होगा तो हर गाँव और हर घर से आवाज़ उठेगी। इस मौके पर ग्रामीणों ने प्रशासन को आगाह किया कि उनकी यह माँग केवल एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था के लिए है। इस दौरान टीम युवा क्लब व समस्त ग्रामवासी खटावली मौजूद रहे।Candle March in Rewari

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now