back to top
Home Haryana News Haryana Crime: बहू के डांस से भड़का जेठ, दरात से उतारा मौत...

Haryana Crime: बहू के डांस से भड़का जेठ, दरात से उतारा मौत के घाट

बहू के डांस से भड़का जेठ, दरात से उतारा मौत के घाट
बहू के डांस से भड़का जेठ, दरात से उतारा मौत के घाट

Haryana Crime: रोहतक जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां जेठ ने पड़ोस के शादी में डांस करने गई अपने भाई की पत्नी की हत्या कर दी है। दराती से जेठ ने बहू के मुंह और पेट पर कई वार किया।

महिला पड़ोस की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी वहां महिलाओं के ग्रुप में उसने भी डांस कर लिया जिससे उसका जेठ नाराज हो गया। महिला जब घर पहुंची तो जेठ उसे पर भड़क गया और उसपर दराती से लगातार वार करने लगा।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस में रखवाया गया है। मृतक महिला के परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। उधर बहू की हत्या करने के बाद जेठ फरार हो गया है।

दरअसल, रोहतक के गांव रिठाल में जसबीर फोगाट (45) ने रविवार रात छोटे भाई सुखबीर की पत्नी प्रवेश (39) के ऊपर दरात से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए पीजीआई लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

सुखबीर की पत्नी महिला संगीत में गई थी जहां वह डांस करने लगी। इससे महिला का जेठ जसबीर फोगाट काफी नाराज हो गया और जैसे ही वह घर पहुंची उसने दराती से उसके मुंह पेट और हाथ पर हमला कर दिया।

वारदात के दौरान मृतका प्रवेश का पति सुखबीर अपनी मां को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई लेकर आया हुआ था, जबकि प्रवेश के तीन बच्चे सो रहे थे। आरोपी जसबीर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News