Rewari News: यूजीसी के विरोध में धारूहेड़ा में विरोध प्रदर्शन 22 को

On: February 21, 2026 5:07 PM
Follow Us:
यूजीसी के विरोध में धारूहेड़ा में विरोध प्रदर्शन 22 को

Rewari News: धारूहेड़ा : ब्राह्मण धर्मशाला में शनिवार को स्वर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वर्ण समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक में सुबह 10 बजे नपा कार्यालय के बाहर ज्योतिबा फुले पार्क के एकत्रित होकर धारूहेड़ा उप तहसील तक विरोध प्रदर्शन​ किया जाएगा तथा सोमपर को सीएम के नाम रेवाड़ी उपायुक्त को ज्ञापन सोंपा जाएगा।Rewari News

वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार यूजीसी एक्ट को वापस नहीं लेती, तब तक स्वर्ण समाज शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगा।वक्ताओं ने कहा किये नया यूजीसी नियम गल्त है इसे किसी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। अगर सरकार ने इसको वापस नही लिया तो प्रदर्शन को तेज किया जाएगा।Rewari News

 

इस मौके बैठक में राजपूत सभा के अध्यक्ष चरण सिंह छोकर, राजपूत महासभा के संरक्षक संजय सिंह राजावत, श्याम सुंदर , वीर सिंह राणा, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र भारद्वाज, डीके शर्मा, भूपेंद्र, विजेंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मंगल अग्रवाल, जैन सभा के अध्यक्ष मोहित जैन, संदीप जैन, बसंत, हरकेश तंवर, बलवंत सिंह, सतीश, नवीन अगि्नहोत्री और गंगा सिंह छोकर सहित स्वर्ण समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now