Breaking News: हरियाणा में बुजुर्गो की हुई बल्ले बल्ले, अब इतनी मिलेगी बुढावा पेंशन: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

On: September 28, 2025 6:17 PM
Follow Us:
harayna pension news

Breaking News: हरियाणा सरकार बुजुर्गों को बडा तोहफा देने जा रही है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन की राशि जल्द बढ़ाकर 3,200 रुपये प्रतिमाह कर दी जाएगी। वर्तमान में यह राशि 3,000 रुपये है। इसके साथ ही दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को नवंबर से 2,100 रुपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता मिलेगी।Breaking News

मंत्री ने यह जानकारी कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में दी। इस दौरान मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन भी किया गया, जिसमें उन्होंने अपनी जेब से 15,000 रुपये दिए और पांच टीबी मरीजों को छह महीने के लिए गोद लिया। इस सहायता राशि से मरीजों को पोषक तत्व युक्त आहार उपलब्ध कराया जाएगा।Breaking News

मनोहर लाल ने लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में निक्षय मित्र बनें और टीबी मरीजों की सहायता करें। उन्होंने कहा कि सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत पर काम कर रही है ताकि समाज के अंतिम पायदान तक विकास पहुंचे।Breaking News

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे स्वस्थ रहें और भगवान उनकी आयु लंबी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ना तो उन्हें टायर्ड होने की जरूरत है और ना ही रिटायर होने की, चाहे उन्हें मान्यता प्राप्त विपक्ष का नेता न बनाया गया हो।Breaking News

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now