Haryana BPL Card: हरियाणा में बीपीएल परिवारों की हुई मौज, अब सर्दी सर्दी मुफ्त मिलेगा ये राशन

On: November 7, 2023 7:39 PM
Follow Us:

हरियाणा: मनोहर सरकार ने अंत्योदय अन्न योजना (गुलाबी कार्ड) के चलते कार्ड धारको से इस माह से बडा तोहफा दिया है। हरियाणा में पहली कार्ड धारको को अब सर्दी सर्दी प्रति सदस्य ढाई किलोग्राम बाजरा और ढाई किलोग्राम गेहूं वितरित होगा। जबकि इससे पहले प्रति सदस्य 5 किलों गेंहू दिया जाता था।Dharuhera: नपा ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों में हुई नौक झोंक, देखिए वीडियो

बता दे कि विभाग के द्वारा अंत्योदय अन्न योजना (गुलाबी कार्ड) के पात्र परिवारों को 35 किलोग्राम अनाज वितरित किया जाता है। बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 किलो अनाज वितरित किया जाता है।

इसके अलावा एक लाख से कम आदमनी वाले परिवार को लीटर तेल वितरित किया जाता था, लेकिन अब राशन डिपो पर प्रत्येक श्रेणी के परिवार को 2 लीटर सरसों का तेल 40 रुपये में वितरित किया जा रहा है।Haryana: गुरुग्राम में टूटी नहर, 60 एकड फसल हुई बरबाद

इस बार किया ये बदलाव: बीपीएल की श्रेणियों के लाभार्थियों को जहां पहले 5 किलो गेहूं प्रति सदस्य मिलता था। अब नवंबर महीने से उन्हें प्रति सदस्य ढाई किलोग्राम बाजरा और ढाई किलोग्राम गेहूं वितरित होगा। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को नि:शुल्क बाजरा वितरित किया जाएगा।

जानिए क्या क्या दे रही है सरकार: विभाग के द्वारा अंत्योदय अन्न योजना (गुलाबी कार्ड) के पात्र परिवारों को 35 किलोग्राम अनाज की बजाय अब 17 किलोग्राम बाजरा और 18 किलोग्राम गेहूं बांटा जाएगा।

उपभोक्ताओं को प्रति राशन कार्ड पर एक किलोग्राम चीनी साढ़े 13 रुपये में मिल रही है। जिले में नवंबर माह में उपभोक्ताओं को कुल 1559361 किलो बाजरा वितरण किया जाना है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now