Home Rewari News Election News: टिकट कटने पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस...

Election News: टिकट कटने पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में भी बगावत

Election News: हरियाणा नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा व सांपला नगर पालिका अध्यक्ष और वार्ड प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया है। हालांकि भाजपा में भी बगावत के सुर उठने लगे हैं।

रेवाड़ी में वार्ड नंबर 8 की पार्षद पूनम सतीजा ने टिकट काटने पर नाराजगी जाहिर की है और भाजपा के उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली को दे दिया है।

पूनम का कहना है कि वह लगातार 13 साल से पार्षद है लेकिन अब उन्हें अनदेखी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। रेवाड़ी कांग्रेस में भी घमासान देखने को मिल रहा है। पूर्व चेयरपर्सन शकुंतला ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

एक तरफ भाजपा और कांग्रेस ने अपना अपना प्रत्याशी घोषित किया वहीं दूसरी तरफ दोनों पार्टियों में विरोध के सुर उठने लगे हैं। वहीं भाजपा और कांग्रेस के कई प्रत्याशियों ने इस्तीफा देने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का घोषणा कर दिया है।

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
Exit mobile version