रेवाड़ी: बाइकर्स गिरोह का आंतक, कहासुनी को लेकर छात्र पर बरसाई गोली

On: October 31, 2023 7:05 AM
Follow Us:

Rewari Crime:  जिले में बदमाशो का कहर नहीं थम रहा है। रेवाड़ी में सोमवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने 12वीं के छात्र पर गोली मार दी। गोली उसके कंधे में लगी हैं। गंभीर रूप से घायल छात्र को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।भिवाड़ी की अंजू फातिमा वापस आ रही हिंदुस्तान, भारत सरकार अब क्या करेगी कार्रवाई ?

जानिए क्या था विवाद- गांव हजारी निवासी प्रिंस (18) पास के ही गांव बुढ़पुर स्थित सरकारी स्कूल में 12वीं क्लास का छात्र हैं। सोमवार की रात वह अपने भाई के साथ घर के पास ही खड़ा हुआ था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों के साथ उसकी कहासुनी हुई। इसके बाद एक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली प्रिंस के कंधे पर जा धंसी। गोली लगने के बाद वह गिर गया।

HTET का शेडयूल जारी, जानिए पूरी डिटेल्स
प्रिंस के भाई ने घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस व सीआई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now