Haryana: हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस रूट पर मिली दो नई ट्रेनें

On: May 7, 2025 12:05 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस रूट पर मिली दो नई ट्रेनें

Haryana: हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के हिसार जिले को दो नई ट्रेनें मिली हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ और गुरुग्राम से सीधे रेल संपर्क का हिसार वासियों का सपना साकार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रेल मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 1966 में हरियाणा के गठन के बाद से ही हिसार को सीधे चंडीगढ़ और गुरुग्राम से जोड़ने की मांग उठाई जा रही थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली रेल मंत्रालय से जारी अधिसूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 64563-64 अंब अंदोरा-अंबाला कैंट वाया चंडीगढ़ ट्रेन को अब फास्ट ट्रेन के रूप में हिसार के रायपुर तक चलाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 64564 अंब-अंदोरा-अंबाला से अपराह्न 3 बजे चलकर अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र जंक्शन, कैथल, नरवाना, जाखल, उकलाना और बरवाला होते हुए रात 1.05 बजे हिसार के रायपुर पहुंचेगी। Haryana News

इसी तरह ट्रेन संख्या 64563 रात 2.25 बजे रायपुर-हिसार से चलकर सुबह 7.20 बजे अंबाला कैंट और 12.40 बजे अंब अंदोरा पहुंचेगी।

यह रहेगा समय

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने दिल्ली से रेवाड़ी के बीच वाया गुरुग्राम चलने वाली ट्रेन संख्या 54085-86 को फास्ट पैसेंजर ट्रेन के रूप में विस्तार देते हुए हिसार के सातरोड तक चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 54085 दिल्ली से प्रातः 7 बजे चलकर 9.40 बजे रेवाड़ी और दोपहर बाद 1.35 बजे सातरोड पहुंचेगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद ट्रेन संख्या 54086 सातरोड से दोपहर बाद 2.10 बजे चलकर शाम 5.30 बजे रेवाड़ी और रात 9 बजे हिसार पहुंचेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से जाटुसाना, कोसली, झारली, चरखी दादरी, भिवानी, बवानी खेड़ा और हांसी होते हुए सातरोड पहुंचेगी। रेल मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन दोनों ही ट्रेनों के संचालन की तिथि की सूचना शीघ्र जारी की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, सावित्री जिंदल ने इन दोनों ट्रेनों को हिसारवासियों को बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि वे निरंतर रेल अधिकारियों के संपर्क में थीं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इनके संचालन से चंडीगढ़ और गुरुग्राम समेत अनेक शहरों से हिसार वासियों के बेहतर संपर्क बनेंगे और रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान होगी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now